मूंगफली व्यापारी ने अपनी पत्नी को गोली से उड़ाया - News Vision India

खबरे

मूंगफली व्यापारी ने अपनी पत्नी को गोली से उड़ाया

dealer killed firing


*मूंगफली व्यापारी ने अपनी पत्नी को गोली से उड़ाया*
--पुलिस ने आरोपी को मय आला कत्ल गिरफ्तार किया--

शाहजहांपुर। मूंगफली व्यापारी ने अपनी पत्नी को गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार रौजा थाना क्षेत्र के हांडा कॉलोनी निवासी सुधीर गुप्ता ने शुक्रवार सुबह लगभग 6 बजे अपनी लाइसेंसी बंदूक से पत्नी कंचन गुप्ता के सोते समय गोली मार दी। जिससे उसका भेजा अलग हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों ने गोली की आबाज सुनकर पुलिस को सूचना दी। हत्या की खबर से पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुँची पुलिस ने आरोपी को मय बंदूक के गिरफ्तार कर लिया। तथा महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतिका के ससुर रामसेवक ने बताया कि कंचन की शादी 7 साल पहले हुई थी। महिला का 6 बर्षीय पुत्र उत्कर्ष दूसरे कमरे में सो रहा था। पति पत्नी के बीच दो दिनों से आपसी विवाद चल रहा था। तथा उसने बताया कि मृतिका 6 माह के गर्भ से थी। सुधीर गुप्ता कलुआ थाना पसीगवां जिला लखीमपुर खीरी के रहने बाले थे। उन्होंने चार साल पूर्व ही हांडा कॉलोनी में मकान बनवाया था।


Reports Ram Khiladi Sharma ( Senior Journalist )

#dealer #killed #firing