उत्तर प्रदेश के उन्नाव में
महिलाओं से रेप और छेड़छाड़ की खबरें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। हाल ही में
इस जिले में एक ऐसा वीडियो फेसबुक और व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है जिससे पूरे
उन्नाव में हड़कंप मचा हुआ है। वीडियो में तीन लड़के दिख रहे हैं जो एक महिला के
साथ अभद्रता और अश्लीलता करते हुए नजर आते हैं। ये वीडियो किसी जंगल में महिला के
साथ छेड़छाड़ करते हुए बनाया गया और महिला को बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया पर
वायरल कर दिया गया।
वीडियो में दिख रहा है कि एक
महिला चिल्ला रही है उसे एक जंगली इलाके में दो लड़कों द्वारा उठाकर ले जाया गया
है। तीसरा वीडियो शूट करता है और इसे वायरल करने की धमकी देता है। जैसे ही दो
लड़के उसे पीछे से पकड़ते हैं। महिला कहती है कि, "भाई एेसा काम मत करो (भाई, कृपया यह मत करो)। वीडियो में
मौजूद लड़के महिला को उसके बालों से खींचते हैं और उससे अभद्र भाषा में बातचीत
करते हैं। महिला वीडियो बनाने का विरोध करती है लेकिन ये तीनों लड़के उसके साथ
हैवानियत करते हैं। गंगाघाट पुलिस ने वायरल वीडियो संज्ञान में ले लिया है।
वहीं इस मामले में उन्नाव के
एसपी अनूप सिंह का कहना है कि एक वीडियो जिसमें 3 लड़के एक महिला से छेड़छाड़ कर
रहे हैं, वायरल हो रहा है। हम वीडियो
के स्रोत को खोजने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी टीम इस पर काम कर रही है। हम
आरोपियों तक जल्दी पहुंचकर उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे।
Also Read:
इस खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं
और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4
मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह राजावत, असीफा की वकील
हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े
माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखने, अजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने
सिंधियों को बताया पाकिस्तानी, छग सरकार मौन, कभी
मोदी ने भी थी तारीफ सिंधियो की
Please
Subscribe Us At:
WhatsApp: +91
9589333311