राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने केरल बाढ़ पीड़ितों के सहातार्थ मांगी मदद - News Vision India

खबरे

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में कार्यकर्ताओं ने केरल बाढ़ पीड़ितों के सहातार्थ मांगी मदद

RSS Workers Asking People To Help Kerala People
सुलतानपुर। केरल प्रांत में आई सदी की भीषण बाढ़ के पीड़ितों के सहायतार्थ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने पहल की है।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान एवं पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल की अगुवाई में भाजपाइयों संघ कार्यकर्ताओं एवं व्यापारियों ने संयुक्त रुप से बाजार में निकल कर घर घर व दुकानों पर जाकर बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ मदद मांगी।

इस मौके पर पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितो की सहायता एक पुनीत कार्य है।उन्होने कहा हम सबको केरल बाढ़ पीड़ितो की यथा संभव मदद करनी चाहिए।भाजपा प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ कार्यकर्ताओं ने शहर के नमक मण्डी, शाहगंज, चौक, ठठेरी बाजार, पंचरास्ता, सब्जी मंडी आदि स्थानों पर जाकर लोगों से मदद मांगी।

इस मौके पर किराना संघ के अध्यक्ष राम सागर कसौधन, संघ के जिला कार्रवाह पवनेश मिश्रा, गोवर्धन कनोडिया, कामता प्रसाद कसौधन,बलराम कसौधन, अखिलेश जायसवाल, पूर्व सभासद अनिल बरनवाल, संजय सिंह सोमवंशी,विनोद कुमार पांडे, सुभाष कपूर ,मनीष जायसवाल,दिनेश चौरसिया,रजनीश मिश्राफूलचन्द अग्रहरि ,संदीप जायसवाल,अमन श्रीवास्तव, सनी सोनी आदि लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्ट अमन वर्मा स्टेट कोआडिरनेटर न्यूज विजन उत्तर प्रदेश

Also Read:
इस खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4
तुरंत जाने, आपके आधार कार्ड का कहां-कहां हुआ इस्तेमाल https://goo.gl/ob6ARJ

मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह राजावत, असीफा की वकील

हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े

माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखने, अजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने

सिंधियों को बताया पाकिस्तानी, छग सरकार मौन, कभी मोदी ने भी थी तारीफ सिंधियो की

Please Subscribe Us At:
WhatsApp: +91 9589333311
                                                                                                                                                  
#RSSWorkersAskingPeopleToHelpKeralaPeople, #NewsVisionIndia, #IndiaNewsHindiSamachar,