चंबा कॉलेज के साथ लगते
सुल्तानपुर मोहल्ला में पांच महिलाओं को देह व्यापार का धंधा करते हुए गिरफ्तार
किया है। सास-बहू अपने घर में इस धंधे को चलाती थीं। जिनके खिलाफ पुलिस ने अनैतिक
देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
पकड़ी गई महिलाओं का पुलिस
मेडकिल करवा रही है। पुलिस को लंबे समय से सुल्तानपुर में देह व्यापार का धंधा होने
की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को थाना प्रभारी प्रशांत ठाकुर की अगुवाई में
पुलिस की टीम ने सुल्तानपुर में रेड डाली। इस दौरान पांच महिलाओं को धंधा करते हुए
पकड़ा गया।
सभी महिलाओं को पुलिस ने
गिरफ्तार कर लिया। एएसपी रमन शर्मा भी मामले की जांच करने मौके पर पहुंचे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एक महिला व
उसकी बहू मिलकर इस धंधे को चलाती थी। उन्होंने देह व्यापार करने के लिए लड़कियों
को भी रखा हुआ था।
इसकी भनक लगते ही पुलिस की
टीम ने शुक्रवार को सुनियोजित तरीके से जाल बिछाते हुए दबिश दी। इस दौरान पांच
महिलाओं को पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जिस स्थान पर महिलाएं धंधा
चलाती थी। उससे कुछ ही मीटर की दूरी पर चंबा का डिग्री कॉलेज है।
जहां पर छात्राएं शिक्षा
ग्रहण करने के लिए जाती हैं। ज्यादातर छात्राएं इसी रास्ते से होकर कॉलेज को जाती
हैं। पुलिस ने सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई करके महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक डॉ. मोनिका ने
बताया कि सुल्तानुपर में पांच महिलाओं को देह व्यापार का धंधा करते हुए गिरफ्तार
किया गया है। सास-बहू इस धंधे को चलाती थी। उनके खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। पुलिस
मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
अमन वर्मा न्यूज़ विज़न
सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश
Also Read:
इस खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं
और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4
मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह राजावत, असीफा की वकील
हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े
माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखने, अजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने
सिंधियों को बताया पाकिस्तानी, छग सरकार मौन, कभी
मोदी ने भी थी तारीफ सिंधियो की
Please
Subscribe Us At:
WhatsApp: +91
9589333311
#SexRacketBustedByPoliceSultanpurUttarPradesh, #NewsVisionIndia, #IndiaNewsHindiSamachar, #CrimeagainstWoman, #Escorts,