झूठे प्रधानमंत्री है नरेन्द्र मोदी डाॅ0 संजय सिंह
राहुल गांधी हर गरीब को देगे 72 हजार रु और 34 लाख युवाओं को देंगे नौकरी
सुलतानपुर। कांग्रेस के प्रत्याशी व राज्य सभा
सांसद डाॅ0 संजय सिंह ने कहा कि हमारे देश
का प्रधानमंत्री झूठ बोलकर और झूठे वादे कर जनता को गुमराह करता चला आ रहा है।
नरेन्द्र मोदी जैसा झूठा प्रधानमंत्री हमने आपने कभी नही देखा। मोदी ने तो अच्छे
दिन लाने का वादा किया था क्या अच्छे दिन आ गये। रामलला का मन्दिर बनाने का वादा
किया था पर अबतक मन्दिर भी नही बना। हर आदमी की जेब मे 15
लाख रुपये मोदी देने वाले थे लेकिन वो भी लोगो को नही मिला। मोदी झूठे सपने बेचकर
फिर वोट लेना चाहते है।पर कांग्रेस पार्टी इस बार मोदी की चाल को सफल नही होने
देगी। भाजपा और उसके अगुआ नरेन्द्र मोदी उद्योगपतियों के साथ खड़े है। मोदी ने
उद्योगपतियों के करोड़ो रुपयों का कर्ज माफ कर दिया, जबकि
कांग्रेस गरीबों एवं किसानों के साथ ख़ड़ी है।राहुल गांधी देश के बडे़ उद्योगपतियों
अम्बानी, अडानी जैसों की जेब से पैसा निकालकर देश के गरीबों
को देगी। इसीलिये कांग्रेस ने हर गरीब को 72 हजार रुपये
प्रतिवर्ष देने का संकल्प लिया है।
सांसद डाॅ संजय सिंह शुक्रवार को बल्दीराय ब्लाक
के पारा बाजार में आयेजित चुनावी सभा को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने क्षेत्र के
अत्तानगर, सिंघनी देवरा, आदि स्थानों पर कई नुक्कड़ सभाओं का सम्बोधित किया। डाॅ0 सिंह ने कहा कि मोदी कि सरकार सम्वैधानिक संस्थाओं पर लगातार हमले कर रही
है। लोकतंत्र का गला दबाया जा रहा है। न्याय पालिका और प्रेस की आजादी पर लगाम लगाया
जा रहा है।देश की सरहदें असुरक्षित हो गई है। हमारे सैनिक शहीद हो रहे है, पर प्रधानमंत्री जुमले बाजी कर रहे है। न्याय पालिका की आजादी और लोकतंत्र
की गरिमा को बचाने के लिये सुप्रिम कोर्ट के 4 सीनियर जजों
को पहली बार बाहर आकर प्रेस कांफ्रेस कर अपनी आवाज बुलंद करनी पड़ी। मोदी सरकार ऐसा
वातावरण बना रही है कि लोग डरे सहमे हुये है। उनकी नोटबंदी की कार्यवाही ने आम
आदमी छोटे मोटे व्यवसायियों को बड़ा नुकसान पहुचाया। लोगो के कारोबार चैपट हो गये।
उधर जी.एस.टी. के नये कानून लागू होने से देश भर के व्यापारियों को बड़ी परेसानियों
का सामना करना पड़ा।
डाॅ0 सिंह ने कहा
कि देश के करोड़ो युवाओं को रोजगार दिलाने का झूठा वादा करने वाले मोदी उन्हें
रोजगार नही दिला सके। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र मे 340000
नौकरियों को सुनश्चित काने का संकल्प व्यक्त किया है। कांग्रेस ने जी.एस.टी. को
आसान करने का वादा किया है। काँग्रेस की चुनावी सभाओ मे हर वर्ग के लोगो की
भागीदारी बढ़ रही है। सभाओ मे प्रमुख रूप से बबलू सिंह सैनी, जितेंद्र
सिंह सैनी, काली सहाय सिंह, कृपा शंकर
तिवारी, जमा खान, रूपेश दिवेदी, राम चंदर गुप्ता समेत सकड़ों
समर्थक मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अकबर रजा सैकड़ो
समर्थकों सहित कांग्रेस में हुये शामिल
सुलतानपुर। कांग्रेस प्रत्याशी डाॅ0 संजय सिंह की पारा बाजार में आयोजित चुनावी सभा मे समाजवादी पार्टी के
वरिष्ठ नेता सेक्टर प्रभारी अकबर रजा अपने सैकड़ो समर्थको समेत कांग्रेस मे शामिल
हो गये। श्री रजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियों और राहुल गांधी व डाॅ0 संजय सिंह से प्रेरित होकर मै समर्थको समेत कांग्रेस मे शामिल हुआ हूॅ।
क्योंकि कांग्रेस जो कहती है वो करती है। कांग्रेस गरीबो एवं किसानो के साथ है
जबकि मोदी की सरकार अमीरो के साथ है।
Also Read:
इस खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं
और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4
मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह राजावत, असीफा की वकील
हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े
माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखने, अजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने
सिंधियों को बताया पाकिस्तानी, छग सरकार मौन, कभी
मोदी ने भी थी तारीफ सिंधियो की
Please
Subscribe Us At:
WhatsApp: +91
9589333311
For Donation Bank Details
Account Name: News Vision
Account No: 6291002100000184
Bank Name: Punjab national bank
IFS code: PUNB0629100
Via Google Pay
Number: +91 9589333311