देखिए वीडियो: भाजपा नेता की गुंडागर्दी, गाज गिरी पुलिस पर - News Vision India

खबरे

देखिए वीडियो: भाजपा नेता की गुंडागर्दी, गाज गिरी पुलिस पर


जबलपुर कल देर रात बस्टेण्ड में एक खाने की होटल संचालक और भाजपा कार्यकर्ताओ के बीच हुए विवाद में पुलिस द्वारा किये गए लाठी चार्ज जिसमे भाजपा महामंत्री संदीप जैन घायल हो गए थे। .. मामले में एक आडियो सामने आने के बाद दूकान संचालक पर गुंडगर्दी और हमला करने का आरोप लगाने वाले मंडल अध्यक्ष रज्जु राठौर और हंगामा करने वाले भाजपा नेता कटघरे में   दरअसल आडियो में मंडल अध्यक्ष के द्वारा एक माह पूर्व की खाने की उधारी के ४ हज़ार रूपये की मांग की जा रही है वही पैसे मांगने पर मंडल अध्यक्ष दूकान दार को अपशब्द कहते हुए दूकान बंद करवाने के साथ दूकान में आकर देखने की धमकी दे रहे है। .. वही पुलिस के बयान और कार्यप्रणाली साफ़ बता रही है की पुलिस भारी दबाब में है 


वीओ-जबलपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रज्जु राठौर का ये आडिओ साफ़ बता रहा है की कल रात बस स्टेण्ड स्थित जगदीश होटल में हुआ विवाद और पुलिस द्वारा भाजपा की गुंडागर्दी तात्कालिक नहीं थी न ही भाजपा कार्यकर्ता दूकान में खाना खाने गए थे। .. वल्कि  दूकान में की गयी तोड़फोड़ और मारपीट पूर्व नियोजित थी और मामला दूकान संचालक द्वारा मंडल अध्यक्ष से एक माह पूर्व पैक कराये खाने के ४ हज़ार की मांग थी जो मंडल अध्यक्ष एक महीने से दूकानदार को दे नहीं रही थे। .. आडियो में मंडल अध्यक्ष दूकानदार पर खाने की पैसे मांगे जाने पर  गाली गलोच करने के साथ ही। .. रात १० बजे के बाद दूकान न खुलने देने की धमकी के साथ ही दूकान पर आकर सबक सिखाने की साफ़ धमकी भी दे रहे है। .. 

आडियो  मंडल अध्यक्ष रज्जु राठौर 

वीओ- जिस भाजपा महामंत्री संदीप जैन को विवाद के दौरान हुए पुलिस लाठी चार्ज में गंभीर चोटे आयी है दरअसल वो  विवाद की सुचना मिलने के बाद वहां मामला शांत कराने पहुंचे थे लेकिन उसी दौरान मौके पर पहुंची पुलिस पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने अभद्रता करते हुए पुलिस पर भी हमला करने की कोशिश जिसके बाद पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा था। .. भाजपा महामंत्री के घायल होने के बाद पुरे मामले को राजनैतिक रंग देने की कोशिश की गयी और मौके पर भाजपा विधायक अंचल सोनकर और अशोक रोहणी सहित पार्टी  जिला अध्य्क्ष और महाकौशल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष प्रभात साहू भी पहुंच गए और  बस स्टेण्ड पुलिस चौकी में जमकर हंगमा कर दूकान संचालक पर गुंडागर्दी का मामला दर्ज़ कराने के साथ बसस्टेंड पुलिस चौकी प्रभारी सहित लाठी चार्ज में शामिल पुलिस कर्मियों को  हटाए जाने का दबाब  पुलिस पर बनाया। .. लेकिन आडियो के सामने आने और पीड़ित दूकानदार का बयान पूरी साजिश की पोल खोल रहा है 

बाइट विनोद तिवारी पीड़ित दूकानदार 

वीओ-वही भाजपा के दबाब में चौकी प्रभारी सहित दो आरक्षकों को सस्पेंड करने वाले जबलपुर एस पी शशिकांत शुक्ला की कार्यप्रणाली और बयान भी  सवालों के घेरे में। .. एक ही घटना को लेकर एस पी दो अलग अलग बयान क्यों दे रहे है। .. एक बयान में एस पी का कहना है की भाजपा कार्यकर्त्ता दूकान में खाना खाने गए थे वही खाने के बिल को लेकर दूकान दार के साथ उनका विवाद हुआ जहा पुलिस ने लाठी चार्ज किया वही दूसरे बयान में एस पी  बता रहे है की मंडल अध्यक्ष और दुकानदार के बीच खाने के पुराने बिल को लेकर विवाद हुआ। . चौकी प्रभारी और आरक्षकों को निलंबित किये जाने को लेकर एस पी का कहना है की चौकी प्रभारी शराब के नशे में मिले थे वही जिन आरक्षकों ने बर्बरता की उनकी नाम जद शिकायत के बाद उन्हें निलंबित किया गया। .. वही मंडल अध्यक्ष के बायरल हुए आडियो को लेकर एस पी का कहना है की उन्होंने आडियो सूना ही नहीं है जबकि दूकानदार ने दूकान के सी सी टीवी फुटेज और फोन रिकार्डिंग कल रात को पुलिस को सौप दिए थे 



बाइट शशिकांत शुक्ला spजबलपुर

वीओ-मंडल अध्यक्ष के आडियो के सामने आने के बाद साफ़ है की दूकान पर हमले की साजिश पूर्व नियोजित थी। .. जिसे रोकने गयी पुलिस को खुद पर  भाजपा कार्यकर्ताओ  हमला किये जाने बाद लाठिया भांजनी पड़ी जिसमे गलती से भाजपा के महामंत्री घायल हो गए लेकिन भाजपा के विधायकों और पार्टी अध्यक्ष ने बिना सच्चाई जाने पुरे मामले को भाजपा ने प्रतिष्टा का प्रश्न मानते हुए। .. पुलिस पर कार्यवाही का दबाब बनाया अब देखना ये है की मामले की सच्चाई सामने आने के बाद भाजपा इस मामले को कैसे मैनेज करती है 

कैमरामैन रूपेश सारवान के साथ डॉक्टर सिराज खान की रिपोर्ट