तुला में गुरु-मंगल का योग, किसे मिलेगा भाग्य का संयोग - News Vision India

खबरे

तुला में गुरु-मंगल का योग, किसे मिलेगा भाग्य का संयोग

आज का शुभाशुभ: गुरुवार दि॰ 30.11.17 चंद्र मीन राशि व रेवती नक्षत्र, भाग्यांक 6, शुभरंग गुलाबी, शुभदिशा दक्षिणपूर्व, राहुकाल दिन 1.30 से शाम 3 तक।
आज का विशेष उपाय: भाग्य वृद्धि हेतु विष्णु मंदिर में पीले फूल चढ़ाएं।

आज का महामंत्र: ॥ ब्रं बृहस्पतये दिव्यभूषणाय नमः ॥ इस गुरु मंत्र से भाग्य में वृद्धि होती हैं।

मेष: कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। अधिकारी पक्ष से सहयोग मिलेगा। विलासिता के साधनों पर खर्च बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में विस्तार होगा। 

वृष: सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। शैक्षिक कार्य सफल रहेंगे। बिजनैस में लाभ होगा। आय में बढ़ोतरी के योग हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। 

मिथुन: व्यस्तता के बावजूद प्रसन्न रहेंगे। पार्टनर से नोंक-झोंक होगी। आर्थिक क्षेत्र में तरक्की संभव है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं।

कर्क: प्रयास उपरांत निराशा हाथ लगेगी। नौकरी में स्थिति सामान्य रहेगी। सामाजिक कलह होने के योग हैं। परिचितों से उपहार मिलेगा।

सिंह: लंबित कार्य बनेंगे। वित्तीयपक्ष सुधरेगा। निजी संबंध सहायक रहेंगे। संगीत के प्रति आकर्षित रहेंगे। एजुकैशन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। 

कन्या: आत्मविश्वास व मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय में विस्तार होगा। परीक्षा में सफलता मिलेगी। कॉस्मेटिक्स में दिलचस्पी बढ़ेगी।

तुला: मानसिक परेशानियां बढ़ेंगी। विरोधी परेशान करेंगे। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा। धर्म कार्य में श्रद्धा बढ़ेगी।

वृश्चिक: आत्मबल बढ़ेगा। विरोधी शांत होंगे। कार्यक्षेत्र में सफलता से खुश रहेंगे। स्वजनों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

धनु: अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। वाहन सुख का विस्तार होगा। पूर्व निर्धारित कार्यों में सफल रहेंगे। पूंजी निवेश होगा।

मकर: भविष्य की चिंता सताएगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। व्यवसायिक मंदी रहेगी। शिक्षा में व्यवधान आएंगे। लाईफस्टाईल असहज रहेगी।

कुंभ: अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा। प्रभावशाली व्यक्ति का सानिध्य प्राप्त होगा। स्टूडैंट्स को एजुकैशन में सफलता मिलेगी।

मीन: मानसिक तनाव बढ़ेगा। आर्थिक क्षेत्र में परेशानी आएगी। पार्टनर से तालमेल बिगड़ेगा। आध्यत्मिकता बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा के योग हैं।