राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फरवरी 2018) - News Vision India

खबरे

राशिफल : कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फरवरी 2018)

Astrology 15 Feb
मेष (Aries): घर की कायापलट करने के लिए कुछ नई योजना बनाएंगे। कार्यस्थल पर उच्च पदाधिकारियों के साथ महत्त्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। ऑफिस के काम से यात्रा पर जाने की संभावना है। माता तथा स्त्री वर्ग की ओर से लाभ होने की संभावना है।
वृष (Taurus): विदेश जाने के इच्छुक लोगों के लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। लंबी दूरी की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। ऑफिस में कार्यभार बढ़ेगा। व्यापार में लाभ होने की संभावना है। स्वास्थ्य सामान्य रूप से मध्यम रहेगा। 
मिथुन (Gemini): क्रोध से नुकसान हो सकता है। अधिक खर्च होने से हाथ तंग रह सकता है। घर में या ऑफिस में वाणी पर संयम रखने से विवाद टाल सकेंगे। किसी कारण से समय पर भोजन नहीं कर पाएंगे ऐसी आशंका है। 
कर्क (Cancer): आज का पूरा दिन हर तरह से अच्छा बीतेगा। किसी खास व्यक्ति से भेंट के कारण जनसंपर्क बढ़ेगा। दोपहर बाद शॉपिंग के लिए जाने का प्लान बना सकते हैं। प्यार के मामले में सफलता मिल सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में लाभदायी दिन रहेगा। 
सिंह (Leo): आज का दिन मिलाजुला रहेगा। घर में शांति का वातावरण रहेगा। दैनिक कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। शत्रुओं की वजह से परेशानी हो सकती है। उच्च पदाधिकारियों के साथ विवाद टालने की कोशिश कीजिएगा। 
कन्या (Virgo): आज आप संतान को लेकर चिंतित रहेंगे। मन विचलित रह सकता है। पेट में तकलीफ हो सकती है। आकिस्मिक खर्च की संभावना है। किसी से बातचीत के दौरान बहस से बचें। प्रियजनों से मिलाप होगा। शेयर-सट्टे में सावधान रहें। 
तुला (Libra): मानिसक रूप से थकावट का अनुभव करेंगे। इसके साथ ही आज आप कुछ अधिक ही भावुक भी रहेंगे। मन में उठ रहे विचारों के कारण कुछ परेशान रहेंगे। माता तथा स्त्री के विषयों में चिंता सताएगी। 
वृश्चिक (Scorpio): कार्यसफलता, आर्थिक लाभ और भाग्यविद्धि का योग बन रहा है। भाई-बहनों के साथ परिवार को लेकर चर्चा और कोई आयोजन हो सकता है। तन-मन में स्फूर्ति और आनंद अनुभव होगा। मित्रों और सगे-संबंधियों से मुलाकात हो सकती है। 
धनु (Sagittarius): आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। बेकार के खर्च करने पड़ सकते हैं। परिवारजनों के साथ गलतफहमी की वजह से मनमुटाव हो सकते हैं। कार्यों में मनचाही सफलता नहीं मिल पाएगी। ऑफिस में कार्यभार बढे़गा। 
मकर (Capricorn): धार्मिक कार्य में आप व्यस्त रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में भी अनुकूल परिस्थिति रहेगी। आज आपका हर कार्य सरलता से पूर्ण होगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों के प्रमोशन के योग हैं। 
कुंभ (Aquarius): धन के लेन-देन व जमीन-जायदाद के सौदों में खास ध्यान देने की आवश्यकता है। मानिसक रूप से आज एकाग्रता रहेगी। बेकार के खर्च करने पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य के विषय में ध्यान देना होगा। 
मीन (Pisces): मित्रों से लाभ और उन पर खर्च होगा। सामाजिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। मित्रों के साथ व्यवहार में सुधार होगा। घर से शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। संतान से लाभ होगा। आकिस्मिक धन लाभ के योग हैं।