नई
दिल्ली : फ्रांस के सुपरमार्केट में शुक्रवार को गोलीबारी और लोगों को बंधक बनाने
की खबर आई। फ्रांस पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई
है। पुलिस गोलीबारी को आतंकी हमला बता रही है। स्थानीय प्रॉसिक्यूटर के मुताबिक
सुपरमार्केट में गोली चलाने वाले शख्स ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का दावा
किया।
सुरक्षा
विभाग से जुड़े एक सूत्र ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि त्रेब्स स्थित सुपर
यू सुपरमार्केट में एक व्यक्ति सुबह करीब 11:15 बजे दाखिल हुआ
और फिर गोलियों की आवाज सुनाई दी। इस व्यक्ति ने दावा किया है कि उसके इस्लामिक
स्टेट ग्रुप से संबंध हैं।
स्थानीय
अधिकारियों ने बताया कि इलाके को कॉर्डन ऑफ कर दिया गया है और आम लोगों का वहां
जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। यदि इस बात की पुष्टि हो जाती है कि गनमैन
इस्लामिक स्टेट से जुड़ा है तो यह राष्ट्रपति इमैन्युएल मैक्रों के निर्वाचन के
बाद पहला बड़ा आतंकी हमला होगा।
2015 में मैगजीन शार्ली हेब्दो के ऑफिस में हुआ था हमला
बता दें
कि जनवरी 2015 में व्यंगात्मक मैगजीन शार्ली हेब्दो के
ऑफिस में हुए आतंकी हमले के बाद फ्रांस हाई अलर्ट पर है। इस हमले में 12 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद नवंबर 2015 में
फ्रांस के पेरिस शहर के बार, रेस्टोरेंट, कॉन्सर्ट वेन्यू और नेशनल स्टेडियम में आतंकी हमले हुए थे जिनमें 130 लोगों की मौत हुई थी।
Also Read:
Please
Subscribe Us At:
WhatsApp: +91
9589333311