महिलाओं के लिए भारत सबसे खतरनाक देश दुनिया में, अमेरिका दसवें नंबर पर - News Vision India

खबरे

महिलाओं के लिए भारत सबसे खतरनाक देश दुनिया में, अमेरिका दसवें नंबर पर

India Most UnSafe For Women In World

भारत महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देशों में नंबर वन पर है। थॉमसन रॉयटर्स फांउडेशन के एक सर्वे में महिलाओं के प्रति यौन हिंसा और सेक्स बाजारों में धकेले जाने के आधार पर भारत को सबसे खतरनाक बताया गया है। आतंकवाद से प्रभावित अफगानिस्तान और युद्धग्रस्त सीरिया क्रमश: दूसरे और तीसरे नंबर पर है। इस लिस्ट में पाकिस्तान छठे नंबर पर जबकि अमेरिका दसवें नंबर पर है।

सर्वे में महिलाओं के अधिकारों पर काम करने वाले करीब 550 एक्सपर्ट्स शामिल हुए थे। इन्हें 193 देशों में महिलाओं के लिए बदतर देशों में टॉप 10 रैंक देने को कहा गया था।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में 2007 से 2016 के बीच महिलाओं के खिलाफ अपराध में 83 फीसदी बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं हर घंटे चार रेप के मामले दर्ज होते हैं। नेशनल क्राइम ब्यूरो के अनुसार यहां रोजाना 100 से भी अधिक सेक्शुअल हैरासमेंट के केस दर्ज होते हैं। 2011 में हुए इस सर्वे के मुताबिक अफगानिस्तान, कॉन्गो, पाकिस्तान, भारत और सोमालिया महिलाओं के लिए सबसे खतरनाक देश माने गए थे. लेकिन इस साल महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों के मामले में भारत आगे निकल गया।

राहुल ने साधा मोदी पर निशाना

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस सर्वे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और कहा कि यह 'हमारे देश के लिए कितनी शर्म की बात है। उन्होंने कहा कि देश में महिलाएं असुरक्षित हैं और प्रधानमंत्री मोदी योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं।
   
गांधी ने ट्वीट कर कहा, ''एक तरफ हमारे प्रधानमंत्री योग का वीडियो बनाने में व्यस्त हैं और दूसरी ओर महिलाओं के खिलाफ बलात्कार और हिंसा के मामले में भारत की स्थिति अफगानिस्तान, सीरिया और सऊदी अरब से भी खराब हो गई है। उन्होंने कहा, ''यह हमारे देश के लिए कितनी शर्म की बात है।

Also Read:
इस खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4
तुरंत जाने, आपके आधार कार्ड का कहां-कहां हुआ इस्तेमाल https://goo.gl/ob6ARJ

मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह राजावत, असीफा की वकील

हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े

माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखने, अजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने

सिंधियों को बताया पाकिस्तानी, छग सरकार मौन, कभी मोदी ने भी थी तारीफ सिंधियो की

Please Subscribe Us At:
WhatsApp: +91 9589333311
                                                                                                                                                  
#IndiaMostUnSafeForWomenInWorld, #NewsVisionIndia, #IndiaNewsHindiSamachar,  #CrimeAgainstWomen,