विवाद, अवसाद और जिंदगी का अंत।
जन्मदिन पर हुए क्लेश के चलते शुक्रवार रात को महिला ने खुद को कमरे में बंद किया
और दुपट्टे से फंदा बना लिया। शुरुआत में ससुराल वाले इसे ड्रामा समझ वीडियो बनाते
रहे। महिलाएं उसे यह कदम न उठाने के लिए गुहार लगाती रहीं और पति ताना देता रहा।
करीब 12 मिनट चले इस घटनाक्रम का अंत चीत्कार, विलाप, दर्द और पछतावे के साथ हुआ। वीडियो वायरल
होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा
दर्ज कराया है।
मामला मथुरा के थाना हाईवे की
बुद्ध विहार कॉलोनी का है। यहां की निवासी गीता (26) पत्नी राज कपूर का 26 जुलाई को जन्मदिन था। जन्मदिन
पर भी घर में क्लेश हुआ। वायरल वीडियो के अनुसार तनावग्रस्त गीता ने खुद को
शुक्रवार रात 12.10 बजे कमरे में बंद कर लिया। उसने पंखे पर
दुपट्टे से फंदा बनाया। इधर खिड़की से ससुराल वाले वीडियो बना रहे हैं। महिलाएं
उसे यह आत्मघाती कदम उठाने से रोक रही हैं, वहीं वीडियो में
एक पुरुष की आवाज है, जो यह कह रहा है कि यह फांसी नहीं
लगाएगी।
करीब 4.30 मिनट बाद गीता फंदे पर लटक
गई। शरीर में हरकत दिख रही है। उसका हाथ हल्का सा ऊपर उठता नजर आ रहा है। इधर
वीडियो में आ रही आवाजों में चीत्कार है। पुरुष के स्वर भी बदल गए। वह कसम देने
लगा 'हलो..हलो..हलो गीता, पकड़ ले,
तुझे मेरी कसम, सब कुछ खत्म हो जाएगा '। दरवाजा पीटने की आवाजें हैं, महिलाएं रोने लगीं,
लेकिन गीता का शरीर शांत पड़ चुका था।
विवाहिता की मौसी के बेटे
वीरू ने पुरुष की आवाज को पति राज कपूर की बताया है। कुल 12.14 मिनट अवधि के इस वीडियो के
अंत में बच्चों के रोने की भी आवाजें हैं। थाना हाईवे प्रभारी उदयवीर ङ्क्षसह मलिक
ने बताया कि उन्हें अभी वीडियो नहीं मिला है। मृतका के भाई हेमंत ने पति राजकपूर,
सास विमला देवी, बहन प्रीति, खुशबू, उर्वशी, बाबा भजन लाल,
चाचा ब्रज बिहारी के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
Also Read:
इस खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं
और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4
मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह राजावत, असीफा की वकील
हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े
माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखने, अजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने
सिंधियों को बताया पाकिस्तानी, छग सरकार मौन, कभी
मोदी ने भी थी तारीफ सिंधियो की
Please
Subscribe Us At:
WhatsApp: +91
9589333311
Tags
india