देशद्रोह मामला: PAK को ब्रह्मोस की जानकारी देता था DRDO का ये कर्मचारी, गिरफ्तार - News Vision India

खबरे

देशद्रोह मामला: PAK को ब्रह्मोस की जानकारी देता था DRDO का ये कर्मचारी, गिरफ्तार

DRDO Scientist Sells Brahmos Information To Pakistan
उत्तराखंड के रहने वाले #DRDO (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) कर्मचारी निशांत अग्रवाल को पाकिस्तान को सीक्रेट जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्हें सोमवार को नागपुर से मिलिट्री इंटेलिजेंस (दिल्ली) और यूपी एटीएस की टीम ने गिरफ्तार किया है.

आरोप है कि ये कर्मचारी भारत के अति महत्वपूर्ण मिसाइल 'ब्रह्मोस' से जुड़ी जानकारी पाकिस्तान और अमेरिका को दे रहा था. DRDO ने भारत-रूस के ज्वाइंट वेंचर के तौर पर ब्रह्मोस को डेवलप किया.

निशांत अग्रवाल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI को जानकारी देने का आरोप है. उन पर ऑफिशियल सीक्रेट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.

निशांत नागपुर में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) में 4 साल से काम कर रहे थे. आरोपी के पास भारत की अति महत्वपूर्ण 'ब्रह्मोस' मिसाइल से जुड़ी सीक्रेट जानकारियों की पहुंच थी.

इससे पहले रविवार रात को भी इसी टीम ने कानपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया था. हालांकि, उसके पास से कुछ नहीं मिला था.

ब्रह्मोस 3700 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से 290 किलोमीटर तक के ठिकानों पर अटैक कर सकती है. ब्रह्मोस कम ऊंचाई पर उड़ान भरती है इसलिए रडार की पकड़ में नहीं आती. भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मस्कवा नदी पर ब्रह्मोस का नाम रखा गया है.

Source: Aajtak

Also Read:
इस खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4
तुरंत जाने, आपके आधार कार्ड का कहां-कहां हुआ इस्तेमाल https://goo.gl/ob6ARJ

मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह राजावत, असीफा की वकील

हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े

माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखने, अजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने

सिंधियों को बताया पाकिस्तानी, छग सरकार मौन, कभी मोदी ने भी थी तारीफ सिंधियो की

Please Subscribe Us At:
WhatsApp: +91 9589333311

For Donation Bank Details
Account Name: News vision
Account No: 6291002100000184
Bank Name: Punjab national bank
IFS code: PUNB0629100

Via Google Pay
Number: +91 9589333311
                                                                                                                                          
#DRDOScientistSellsBrahmosInformationToPakistan, #NewsVisionIndia, #IndiaNewsHindiSamachar,