नवरात्रि के नव दिन मां दुर्गा कि विभिन्न रूपों को पूजा जाता है, मां के हर रूप भक्तों को प्रिय है - News Vision India

खबरे

नवरात्रि के नव दिन मां दुर्गा कि विभिन्न रूपों को पूजा जाता है, मां के हर रूप भक्तों को प्रिय है

Navratri Special News By News Vision India Uttar Pradesh
मां का अर्शीवाद के लिए आइए प्रथम दिन मां शैलपुत्री की आरती करें 
नवरात्र के प्रथम दिन शैलपुत्री की पूजा होती है

पर्वतराज हिमालय की पुत्री पार्वती के स्वरूप में शैलपुत्री अवतरित होती हैं। माता के एक हाथ में त्रिशूल और दूसरे हाथ में कमल का पुष्प होता है। मां शैलपुत्री नंदी नामक वृषभ पर सवार हैं और संपूर्ण हिमालय पर वह विराजमान मानी जाती हैं।

शैलराज हिमालय की पुत्री होने के कारण नवदुर्गा का सर्वप्रथम स्वरूप शैलपुत्री कहलाता है। मां शैलपुत्री घनघोर तपस्या करने वाली और समस्त वन्य जीव-जंतुओं की रक्षक मानी जाती हैं। देवी शैलपुत्री की आराधना वह लोग जरूर करते हैं जो योग, साधना, तप और अनुष्ठान के लिए पर्वतराज हिमालय की शरण में रहते हैं। मां के आर्शीवाद के बिना हिमालय पर रहना संभव नहीं। तो आइए नवरात्रि के पहले दिन की शुरुआत में मां शैलपुत्री की आरती करें।

आरती देवी शैलपुत्री जी की

शैलपुत्री मां बैल असवार।
करें देवता जय जयकार।

शिव शंकर की प्रिय भवानी।
तेरी महिमा किसी ने ना जानी।

पार्वती तू उमा कहलावे।
जो तुझे सिमरे सो सुख पावे।

ऋद्धि-सिद्धि परवान करे तू।
दया करे धनवान करे तू।

सोमवार को शिव संग प्यारी।
आरती तेरी जिसने उतारी।

उसकी सगरी आस पुजा दो।
सगरे दुख तकलीफ मिला दो।

घी का सुंदर दीप जला के।
गोला गरी का भोग लगा के।

श्रद्धा भाव से मंत्र गाएं।
प्रेम सहित फिर शीश झुकाएं।

जय गिरिराज किशोरी अंबे।
शिव मुख चंद्र चकोरी अंबे।

मनोकामना पूर्ण कर दो।
भक्त सदा सुख संपत्ति भर दो।

मां शैलपुत्री जी का मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु प्रकृति रूपेण संस्थिता,

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो

रिपोर्ट अमन वर्मा स्टेट कोआडिरनेटर न्यूज विजन उत्तर प्रदेश

Also Read:
इस खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4
तुरंत जाने, आपके आधार कार्ड का कहां-कहां हुआ इस्तेमाल https://goo.gl/ob6ARJ

मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह राजावत, असीफा की वकील

हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े

माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखने, अजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने

सिंधियों को बताया पाकिस्तानी, छग सरकार मौन, कभी मोदी ने भी थी तारीफ सिंधियो की

Please Subscribe Us At:
WhatsApp: +91 9589333311

For Donation Bank Details
Account Name: News Vision
Account No: 6291002100000184
Bank Name: Punjab national bank
IFS code: PUNB0629100

Via Google Pay
Number: +91 9589333311

#NavratriSpecialNewsByNewsVisionIndiaUttarPradesh, #NewsVisionIndia, #IndiaNewsHindiSamachar,