तेंदुए के खिलाफ मोर्चा संभाला और उसे मार गिराया, स्ट्रीट डॉग यूनियन ने एकता से लिया बदला, Viral Video - News Vision India

खबरे

तेंदुए के खिलाफ मोर्चा संभाला और उसे मार गिराया, स्ट्रीट डॉग यूनियन ने एकता से लिया बदला, Viral Video








तेंदुए के खिलाफ मोर्चा संभाला और उसे मार गिराया,  स्ट्रीट डॉग यूनियन ने एकता से लिया बदला,  कहीं तेंदुआ तो कही डागी हावी हो रहे 

जबलपुर नयागांव में सक्रीय तेंदुआ के कारन कई,  कुत्तों के गायब होने की सूचनाएं व्हाट्सएप मीडिया में बहुत viral  हो रही है, और इसी के साथ एक नया वीडियो वायरल हुआ है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे स्ट्रीट डॉग यूनियन ने तेंदुए के खिलाफ मोर्चा संभाला और उसे मार गिराया,

पूरे जंगल में खुले माहौल में स्ट्रीट डॉग यूनियन ने तेंदुए का शिकार किया, व्हाट्सएप सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो,  यह भ्रम करा रहा है कि यह नया गांव जबलपुर के सटे हुए जंगलों का है, परंतु इसकी पुष्टि की जाने पर पता चला कि यह वीडियो जबलपुर का नहीं है क्योंकि इतने दिलेर कुत्ते जबलपुर में कही ओर नहीं है, केवल सिविक सेंटर जबलपुर  में ऐसे खूंखार कुत्ते पाए जाते है, 

 सामान्य तौर पर डुमना नेचर पार्क से लगे जंगलों में  आवारा कुत्ते पूरी यूनियन के साथ चीतलो और गुमटियो  का शिकार करते देखे गए हैं परंतु पिछले कुछ समय से नयागांव में सक्रीय  तेंदुए ने कई कुत्तों को गायब कर दिया है, अभी कल ही हनुमान मंदिर के पास से दिनदहाड़े एक तेंदुए की छापा मार कार्यवाही में चंद  सेकंडो में कुत्ते को गायब कर दिया और लेकर लंच करने झाड़ियो में फरार हो गया,  कई चश्मदीदों ने इस कांड को देखा और उनकी हालत खराब हो गई

तेंदुए को पकड़ने का यह भी एक अच्छा तरीका है ट्रेंड कुत्तों का एक झुंड उस एरिया में छोड़ा जाए तो कहीं ना कहीं उसका सुराग ढूंढ निकालने में आसानी हो सकती है इस एरिया में कई बंदर भी सक्रिय हैं जिसमें फिलहाल  तेंदुए के खाने-पीने का इंतजाम होता रहता है, 


आज तेंदुए की सक्रियता से नयागांव  में जमीन और माकन के रेट गिरने शुरू हो गए है,  सुकून की जीवन शैली में अब जीवन ही दांव पे लग गया है निवासीयों को  पैदल घुमने के लिए स्वच्छ वातावरण भी अब खतरनाक सा लगने लगा है, किसी ने सच कहा है, खूबसूरती जितनी ज्यादा,ख़तरा उतना ज्यादा, 

दहशत के माहौल में इस खबर का आनंद ले, 

Compiled by Jitaindra Makhieja