जबलपुर जिले के सेहुपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहुपुरा भिटौनी के चेहरा मोहल्ला स्थित वार्ड नंबर-4 के शासकीय स्कूल परिसर में बुधवार सुबह करीब 11 बजे रुपये के लेनदेन को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि स्कूल की शिक्षिका आरती राजपूत ने नातिन के जन्मदिन के कार्यक्रम के लिए कथित तौर पर 5,000 रुपये में स्कूल का ग्राउंड उपलब्ध कराया था। इसी रकम के बकाया हिस्से को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हाथापाई तक पहुंच गया।
पीड़ित महिला तिलक बाई वाल्मीकि के अनुसार, उन्होंने कार्यक्रम से पहले साफ-सफाई की और तय रकम में से 4,000 रुपये दे दिए थे, जबकि 1,000 रुपये शेष थे। आरोप है कि शिक्षिका पूरे 5,000 रुपये तुरंत देने का दबाव बनाने लगीं और एक-दो दिन में बाकी रकम देने की बात कहने पर उन्होंने कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए अपमानित किया तथा मारपीट शुरू कर दी।
जब तिलक बाई की बेटी मोहिनी वाल्मीकि अपनी मां को बचाने के लिए बीच में आई, तो कथित तौर पर उसके साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित पक्ष का दावा है कि घटना के दौरान शिक्षिका ने डंडा मंगाने की बात कही, मोहिनी के कपड़े फाड़ दिए और मारपीट में उसके हाथ से खून भी निकल आया। वीडियो फुटेज में भी कथित रूप से डंडा मांगने की बात सामने आने का दावा किया जा रहा है।
यह भी आरोप है कि शिक्षिका आरती राजपूत शासकीय स्कूल के ग्राउंड को स्थानीय लोगों को किराये पर देती हैं और उससे मिलने वाली राशि कथित तौर पर अपने पास रखती हैं, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की श्रेणी में आता है। सरकारी संपत्ति का इस तरह निजी उपयोग और पैसे के लेनदेन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं, वहीं इस मामले में संबंधित विभाग की भूमिका और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी जांच की आवश्यकता जताई जा रही है।
घटना के बाद मां-बेटी शिकायत दर्ज कराने सेहुपुरा थाने पहुंचीं, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने उनकी रिपोर्ट तुरंत दर्ज नहीं की और उन्हें थाने में बैठाए रखा, जबकि शिक्षिका की शिकायत जल्द दर्ज कर ली गई। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि बाद में चंदू राजपूत सहित कुछ अन्य लोग घर पहुंचे और घर खाली कराने, बुलडोजर चलाने व आग लगाने जैसी धमकियां दीं।
फिलहाल पीड़ित परिवार ने प्रशासन और पुलिस से निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की है। समाचार प्रकाशक के रूप में हमने शिक्षिका आरती राजपूत से संपर्क करने के लिए उनका नंबर जुटाने का प्रयास किया, लेकिन नंबर उपलब्ध न हो पाने के कारण इस खबर में उनका पक्ष शामिल नहीं किया जा सका है
हालांकि यदि वे हमसे संपर्क करती हैं तो भविष्य में उनका बयान इस खबर में जोड़ दिया जाएगा।
Report: Dr. Siraj Khan +91 9589333311
Also Read:
इस खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4
तुरंत जाने, आपके आधार
कार्ड का कहां-कहां हुआ इस्तेमाल https://goo.gl/ob6ARJ
मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह
राजावत, असीफा की वकील
हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े
माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखने, अजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने
सिंधियों को बताया पाकिस्तानी, छग सरकार मौन, कभी मोदी ने भी
थी तारीफ सिंधियो की
Please Subscribe Us At:
Youtube: https://youtube.com/c/NewsVisionIndia
FaceBook: https://www.facebook.com/newsvisionindia/
WhatsApp: +91
9589333311
Twitter: https://twitter.com/newsvision111
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/News-Vision-India
LinkedIn Page: www.linkedin.com/in/News-Vision-India
Instagram:
https://www.instagram.com/newsvision111/
Pinterest:
https://in.pinterest.com/newsvision/
Reddit: https://www.reddit.com/user/newsvision/
Quora: https://www.quora.com/profile/News-Vision-2
Telegram Group : https://t.me/newsvisionindia
Whatsapp News Vision : https://chat.whatsapp.com/7pEOUopjODb5FuVgpWLF2f
Whatsapp National Press Union : https://chat.whatsapp.com/LRpF4LGk7En1mn80GnKWQQ
Google Business Link
: https://news-vision-india.business.site
For Donation Bank Details