जबलपुर: अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर उमा भारती बोली - News Vision India

खबरे

जबलपुर: अयोध्या राम मंदिर निर्माण को लेकर उमा भारती बोली


अयोध्या राम मंदिर निर्माण के वक्त जो दंगे हुए उसके पीछे सपा और कांग्रेस का हाथ था कांग्रेस और समाजवादी पार्टी दंगे की राजनीति करती है यह कहना है केंद्रीय मंत्री उमा भारती का.. जबलपुर पहुंची उमा भारती ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के सवाल पर मुलायम सिंह और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा...हाल ही में सपा के प्रमुख मुलायम सिंह यादव द्वारा कारसेवकों पर गोली चलाए जाने के बयान पर उमा भारती ने कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस के वक्त मुलायम सिंह कानून व्यवस्था नहीं संभाल पाए थे और यही वजह थी कि कारसेवकों पर गोलियां चलाई गई। कांग्रेस और सपा ने दंगे की राजनीति की है। कांग्रेस और सपा ने हमेशा से ही विभाजन और भावनाओं की राजनीति की है। मुसलमान भाइयों को भड़काने का काम किया है मुसलमानों ने कभी भी दंगे नहीं किए लेकिन उन्हें कांग्रेस और सपा ने दंगे के लिए उकसाया था। और यही वजह है कि उस दौरान देश में स्थिति बिगड़ गई थी आज भी अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर जो भी प्रयास किए जा रहे हैं उनका वो समर्थन करती हैं।

बाइट- उमा भारती, केंद्रीय मंत्री

 जबलपुर से रूपेश सारवान