सब इंस्पेक्टर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़ - News Vision India

खबरे

सब इंस्पेक्टर ने भाजपा मंडल अध्यक्ष को जड़ा थप्पड़


जबलपुर के अधारताल थाने में उस वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया जब एक एसआई ने भाजपा के मंडल अध्यक्ष को थप्पड़ मार दिया। कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और केन्ट विधायक अशोक रोहाणी, नगर अध्यक्ष जी. एस. ठाकुर मौके पर पहुच गए और कार्यकर्ताओं को शांत कराया। दरअसल अखिलेश विष्वकर्मा नामक शख्स ने अनिल और चमन नामक युवकों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज बनाकर लोन दिलाने की शिकायत की थी, जिसके संबंध में पूछताछ करने के लिए पुलिस ने अनिल और चमन को थाने बुलाया था। दोनों ही युवक भाजपा के कार्यकर्ता बताए जा रहे हैं, युवकों को थाने में बिठाने की जानकारी मिलते ही भाजपा मंडल अध्यक्ष गुल्लू दुबे भी थाने पहंुच गए जहां किसी बात को लेकर एसआई मनोज कुरील के साथ कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर एसआई ने मंडल अध्यक्ष को थप्पड़ मार दिया। जिससे बात बिगड़ गई और गुल्लू दुबे ने अपने साथियों को थाने बुला लिया। विधायक ने इस मामले की जानकारी तत्काल एसपी को दी जिस पर उन्होंने एएसपी को थाने भेजने का आश्वासन दिया और एसआई को सस्पेंड करने का भरोसा जताया लेकिन थाने में कार्यकर्ता बेहद आक्रोष में थे और एसआई को थाने से बाहर निकालकर पीटने की तैयारी में थे। बहरहाल एसपी के निर्देष पर एसआई को निलंबित कर दिया गया है, वहीं कहा जा रहा है कि एसआई मनोज कुरील थाने में षराब पीकर ड्यूटी कर रहा था और नशे में ही उसने भाजपा नेता को थप्पड़ मारा था। बहरहाल एएसपी ने एसआई को मुलाहजे के लिए भिजवाते हुए एस आई के निलंबन के आदेश जारी किए हैं, जिसके बाद मामला शांत हुआ आपको बता दें की 24 घंटे के अन्दर भाजपा के दो विधायक और पुलिस आमने सामने आ चुके है और दोनों ही मामले पुलिस को दोषी ठहराया गया है

बाइट- अशोक रोहाणी, विधायक केन्ट जबलपुर

 बाइट- राजेश तिवारी, एएसपी जबलपुर

जबलपुर से रूपेश सारवान