झील में सैकड़ो खूंखार मगरमच्छो के बीच रोजी रोटी तलाश रहे लोग - News Vision India

खबरे

झील में सैकड़ो खूंखार मगरमच्छो के बीच रोजी रोटी तलाश रहे लोग


शिवपुरी शहर में स्थित जाधव सागर झील में सैकड़ो खूंखार मगरमच्छो के बीच रोजी रोटी के लिए अपनी जिंदगी दाव पर लगाकर मछली पकड़ने को मजबूर मछुआरे को देख कर हर कोई हैरत में है। 

कई बार मगरमच्छ इन मछुआरों को अपना शिकार बना चुके है उसके बाद भी मछुआरे अपने कार्य को हर रोज अंजाम देते दिखाई दे रहे है।हम आपको बता दे कि जाधव सागर झील में सूखे के चलते पानी कम हो गया है और सेकड़ो बड़े बड़े मगरमच्छ ऊपरी सतह पर अब नजर भी आने लगे है।

शहर के बीच स्थित जाधवसागर झील में लगभग 400 से अधिक मगरमच्छ है ओर 10 से 15 फिट लंबे ये मगर झील सूखने के चलते अब नजर आने लगे है। खासबात ये है कि शहर के बीच झील होने चलते ये मगरमच्छ भोजन की तलाश में रिहायसी इलाको में आ जाते है । एक छोटी सी झील में मगर की लगातर बढ़ती संख्या चिंता का विषय है पर वन विभाग इस मामले चुप्पी साधकर बड़े हादसे के इंतजार में नजर आ रहा है

बाईड:- धर्मेंद्र बाथम - मछुआरा

#EarningWithDeathSituation, #NewsVisionSpecialStory,