न्यायालय अभिषेक सक्सेना अपर सत्र न्यायाधीश जिला जबलपुर के द्वारा पारित निर्णय दिनांक 20.02.2026 के अंतर्गत थाना गोहलपुर के अप0क्र0 374/2024 व सत्र प्रकरण क्रमांक 417/2024, शासन विरूद्ध आशीष श्रीवास्तव के प्रकरण में आरोपी आशीष श्रीवास्तव को धारा 302 भा.द.सं. के अपराध में आजीवन कारावास एवं 500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया
घटना संक्षेप में इस प्रकार है कि फरियादी राजेन्द्र सोनी ने रिपोर्ट लेख कराई कि दिनांक 19.06.2024 को रात्रि लगभग 10 बजे घर के आंगन में लगा पानी का नल खुला हुआ था तथा उसमे से पानी बह रहा था, नल से पानी बहता हुआ देखकर अभियुक्त आशीष श्रीावास्तव प्रथम मंजिल से गाली देते हुए नीचे आया, नीचे फरियादी का साला मृतक शिव उर्फ मनोज सोनी अपने मित्र राहुल उर्फ लकी सोनी के साथ खड़ा हुआ था। मृतक शिव उर्फ मनोज के द्वारा अभियुक्त आशीष को गालिया देने से मना करने पर अभियुक्त आशीष ने मृतक मनोज सोनी को चाकू से मारकर गले में चोट पहुंचाई। फरियादी राजेन्द्र सोनी तथा आहत राहुल उर्फ लकी सोनी द्वारा बीच बचाव करने पर इन दोनो के साथ भी मारपीट की गई जिससे फरियादी राजेन्द्र की नाक, पेट व दाहिने हाथ में एवं राहुल के गले के नीचे व दांहिने हाथ में चोट आई जिसके बाद अभियुक्त घटना स्थल से भाग गया। मृतक मनोज सोनी को घायल अवस्था में अस्पताल ले गये जहां पर चिकित्सक द्वारा मनोज सोनी को मृत घोषित कर दिया। फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया एवं विवेचना उपरांत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में पेश किया गया।
उप निदेशक (अभियोजन) विजय कुमार उईके के मार्गदर्शन में श्रीमती बविता नागदेव व कृष्ण गोपाल तिवारी विशेष लोक अभियोजक(चिन्हित)/सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी द्वारा उक्त मामले में पैरवी की गई।
श्रीमती श्रीमती बविता नागदेव विशेष लोक अभियोजक(चिन्हित)/सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी के तर्कों से सहमत होते हुए न्यायालय अभिषेक सक्सेना अपर सत्र न्यायाधीश जिला जबलपुर के द्वारा पारित निर्णय दिनांक 20.02.2026 के अंतर्गत थाना गोहलपुर के अप0क्र0 374/2024 व सत्र प्रकरण क्रमांक 417/2024, शासन विरूद्ध आशीष श्रीवास्तव के प्रकरण में आरोपी आशीष श्रीवास्तव को धारा 302 भा.द.सं. के अपराध में आजीवन कारावास एवं 500/- रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।
Report: Dr. Siraj Khan +91 9589333311
Also Read:
इस खुलासे से मचा हड़कंप, नेताओं और अधिकारियों के घर भेजी जाती थीं सुधारगृह की लड़कियां https://goo.gl/KWQiA4
तुरंत जाने, आपके आधार
कार्ड का कहां-कहां हुआ इस्तेमाल https://goo.gl/ob6ARJ
मेरा बलात्कार या हत्या हो सकती है: दीपिका सिंह
राजावत, असीफा की वकील
हनिप्रीत की सेंट्रल जेल में रईसी, हर रोज बदलती है डिजायनर कपड़े
माँ ही मजूबर करती थी पोर्न देखने, अजीबोगरीब आपबीती सुनाई नाबालिग लड़की ने
सिंधियों को बताया पाकिस्तानी, छग सरकार मौन, कभी मोदी ने भी
थी तारीफ सिंधियो की
Please Subscribe Us At:
Youtube: https://youtube.com/c/NewsVisionIndia
FaceBook: https://www.facebook.com/newsvisionindia/
WhatsApp: +91
9589333311
Twitter: https://twitter.com/newsvision111
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/News-Vision-India
LinkedIn Page: www.linkedin.com/in/News-Vision-India
Instagram: https://www.instagram.com/newsvision111/
Pinterest: https://in.pinterest.com/newsvision/
Reddit: https://www.reddit.com/user/newsvision/
Quora: https://www.quora.com/profile/News-Vision-2
Telegram Group : https://t.me/newsvisionindia
Whatsapp News Vision : https://chat.whatsapp.com/7pEOUopjODb5FuVgpWLF2f
Whatsapp National Press Union : https://chat.whatsapp.com/LRpF4LGk7En1mn80GnKWQQ
Google Business Link
: https://news-vision-india.business.site
For Donation Bank Details
https://www.newsvisionindia.tv/p/donation.html
#LatestNews #NewsVisionIndia #हिंदीसमाचार, #आजकीखबर, #ताजाखबर, #मुख्यसमाचार, #भारतसमाचार, #देशकीखबर, #आजकाब्रेकिंगन्यूज़हिंदी, #आजकीताजाखबरहिंदीमें, #अभीकीबड़ीखबरभारत, #आजकीमुख्यखबरें,
